RADA
छत्तीसगढ़
Trending

अधिकारी, कर्मचारीगण प्रत्येक कार्य दिवस का प्रारंभ सामूहिक राष्ट्रगान से कर रहे

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन और सभी 10 जोनो के कार्यालयों में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रतिदिन कार्य दिवसों में कार्य का प्रारंभ निगम कार्यालयों में सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन करने के साथ कर रहे हैँ ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिदिन की भांति आज भी नगर निगम मुख्यालय भवन में अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय,  उपायुक्त सामान्य प्रशासन विभाग  कृष्णा खटीक, प्रभारी अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी सदन में दिन के कार्य का प्रारंभ सामूहिक राष्ट्रगान करके किया। विगत दिनों से यह क्रम प्रत्येक कार्यालयीन दिवस पर निरंतर जारी है एवं इसके पीछे उद्देश्य नगर पालिक निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति की भावना की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है, जो नगर पालिक निगम में प्रशासनिक तौर पर दिये जाने वाले कार्य दायित्वों और लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक हो एवं नागरिकों के कार्य निरंतर प्रतिदिन व्यवस्थित तौर पर सुचारू रूप से संचालित हो

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका