छत्तीसगढ़
Trending

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ से मिले श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारीगण

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ से आज 10-12 स्थानीय श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों ने  नगर निगम पहुंचकर भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर विगत 5 वर्षों से बन्द श्रीगणेश उत्सव स्थल सजावट और झांकी विसर्जन सजावट के पुरस्कार रायपुर नगर निगम के संस्कृति विभाग के माध्यम से पुनः संस्कृति और विरासत का संरक्षण कर स्थानीय मूर्तिकारों को प्रोत्साहित करने प्रारम्भ करवाने की मांग की ।
सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की मांग पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे, आयुक्त  विश्वदीप, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी को पत्र लिखकर विगत 5 वर्षों से बन्द श्रीगणेश उत्सव स्थल सजावट और झांकी विसर्जन सजावट के पुरस्कारों को पुनः नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के माध्यम से संस्कृति और विरासत संरक्षण की दृष्टि से स्थानीय मूर्तिकारों, कलाकारों को प्रोत्साहित करने पुनः प्रारम्भ करवाने का अनुरोध किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper