RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय 11 दिसंबर काे नवनिर्मित को वर्किंग स्पेस आरंभ इनोवेशन सेंटर इनोवेट एवं बाक्स स्पोर्टस काम्पलेक्स का करेंगे लोकार्पण

रायपुर । जिला प्रशासन रायपुर द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नवनिर्मित को वर्किंग स्पेस आरंभ इनोवेशन सेंटर इनोवेट एवं बाक्स स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास, लोकनिर्माण, स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य विभाग  अरूण साव की अध्यक्षता में  11 दिसम्बर  को सायं 5ः30 बजे से को वर्किंग स्पेस आरंभ एवं इनोवेशन सेंटर इनोवेट का लोकार्पण अंतरराज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव के तृतीय तल पर और सायं 6ः30 बजे से बाक्स स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण कार्यक्रम पंडरी अटल एक्सप्रेस वे फ्लाई ओव्हर के नीचे रखा गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री जिला रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री  केदार कश्यप, रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, छ.ग. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक  अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू, अभनपुर विधायक   इंद्र कुमार साहू, नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष  डोमेश्वरी वर्मा, नगर पालिक निगम रायपुर नेता प्रतिपक्ष  मीनल छगन चौबे, सभापति  प्रमोद दुबे, लोककर्म विभाग अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष  जितेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका