
गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह ने रायपुर नगर निगम मुख्यालय में फहराया तिरंगा
रायपुर । आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया. भारत माता और महात्मा गाँधी के चित्र पर रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह, नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने माल्यार्पण कर राष्ट्र के अमर शहीदों का पुण्य स्मरण किया. सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह ने 76वें गणतंत्र दिवस पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनायें दी एवं नगर निगम रायपुर के कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्य समय पर करके उनके चेहरे पर मुस्कानअच्छी तरह अपना दायित्व निर्वहन करते हुए लाने का संकल्प लेने की अपील की. नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं।
नगर पालिक निगम मुख्यालय भवनमहात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के संक्षिप्त आयोजन में रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह की माताजी, धर्मपत्नी, उनके परिवारजनों , नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, पंकज शर्मा, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंतागण, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक ( वित्त) एस. पी. साहू, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी कमल नारायण शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाधव सहित सभी निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
