
सेवानिवृत्ति पर निगम उपायुक्त ए. के. हालदार का सम्मान, बुके और स्मृतिचिन्ह भेंट कर दी विदाई
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के उपायुक्त ए. के. हालदार का उनकी दिनांक 30 जून 2025 सोमवार को होने जा रही सेवानिवृत्ति के पूर्व नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय, नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने नगर निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों सहित उन्हें रायपुर नगर पालिक निगम में दी गयी सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए छतरी, बुके और स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया. रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय और अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय सहित सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों ने दिनांक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने जा रहे रायपुर नगर निगम के उपायुक्त ए. के. हालदार क़ो स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


