RADA
छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और निर्देश पर आवेदनों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहायता केंद्र में समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के क्रम में मंगलवार को प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उपस्थित रहकर 60 से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण किया।
इस दौरान सहायता केन्द्र में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, आवास आदि से संबंधित एवं विकास कार्यों के आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा करके तत्काल किया और शेष आवेदनों के यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा पार्टी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय शंकर मिश्रा, रूपनारायण सिन्हा एवं आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई मौजूद रहे ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका