RADA
छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी द्वारा झंडा चौक पंडरी के सामने शासकीय नजूल भूमि पर किया गया अवैध निर्माण नियमानुसार नोटिस देकर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जोन 3 क्षेत्र में तोड़ा गया

याकुब खान और मुन्नवर खान का नजूल भूमि पर किया गया अवैध निर्माण नोटिस देकर तोड़ा गया, कुल लगभग 700 वर्गफीट शासकीय नजूल भूमि कब्जामुक्त की गयी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर –आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन 3 क्षेत्र में गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 क्षेत्र अंतर्गत झंडा चौक पंडरी के समीप नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी का शासकीय नजूल भूमि पर किया गया अवैध निर्माण नियमानुसार तीन नोटिस देने के पश्चात जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ा गया. याकुब खान और मुन्नवर खान द्वारा शासकीय नजूल भूमि में किया गया अवैध निर्माण नियमानुसार नोटिस देकर तोड़ा गया. कुल लगभग 700 वर्गफीट क्षेत्र में अवैध कब्जा कर बनाये गए 3 मकानों को तोड़कर शासकीय नजूल भूमि को अवैध कब्जामुक्त करवाया गया.
अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान रायपुर तहसीलदार श्री दीवान और रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन में जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज सहित नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम के सम्बंधित कर्मचारियों की पुलिस प्रशासन बल सहित उपस्थिति रही.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका