
आयुक्त के निर्देश पर जोन 8 के कार्यों की जोन कमिश्नर द्वारा समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 में जोन के कार्यों की समीक्षा कर जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 के राजस्व वसूली की समीक्षा कर दिए गए निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत – प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने निर्देशित किया. जोन कमिश्नर ने बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली सख्ती से करने बकायादारों के सम्बंधित फर्मों और परिसरों को सीलबन्द करने और कुर्की की कार्यवाही बड़े बकायादारों पर नियमानुसार कड़ाई सहित नगर निगम हित में अभियान पूर्वक करना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है.
जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने गर्मी में जोन के वार्डों में रहवासी नागरिकों को सुगमता से पेयजल आपूर्ति करने पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैँ. जोन कमिश्नर ne वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने के कार्य में विशेष ध्यान देकर घरों और परिसरों से शत – प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य रामकी कम्पनी के कार्य की प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.
जोन कमिश्नर ने गन्दगी फैलाने वालों, सीएन्डडी वेस्ट के प्रकरणों, ग्रीन नेट नहीं लगाने वालों, अवैध निर्माण के प्रकरणों और अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए हैँ. समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, श्री अमन चंद्राकर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चौहान, श्री अबरार खान सहित अन्य जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही.

