RADA
छत्तीसगढ़

महापौर के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त रुख, सलाहकार समिति की बैठक में कार्रवाई के निर्देश

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग सलाहकार समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध नियमित और सख्त कार्रवाई करने सहित दिए गए अनेक निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – विगत दिवस नगर पालिक निगम, रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देशानुसार नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, की अध्यक्षता में नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग की सलाहकार समिति की बैठक नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में हुई।
बैठक में महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में सलाहकार समिति सदस्य जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, वार्ड 6 पार्षद  खगपति सोनी, वार्ड क. 66 पार्षद श्री कृष्णा सोनकर (बब्बी), वार्ड 18 पार्षद,  सोहन लाल साहू , वार्ड 61 पार्षद श्री रवि सोनकर , वार्ड 69 पार्षद श्री महेन्द्र औसर, वार्ड 55 पार्षद  विनय प्रताप सिंह ध्रुव, वार्ड 52 पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर, वार्ड 35 पार्षद श्री शेख मुशीर, अपर आयुक्त श्री पंकज शर्मा, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, अधीक्षक ( विज्ञापन) श्री प‌द्माकर श्रीवास, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता  नितिश झा, उप अभियंता श्री अमित सरकार,  सोहन गुप्ता, नगर निगम के सभी जोनों के जोन कमिश्नरगणों, एवं नगर निवेश शाखा के सहायक अभियंताओं एवं मगर निगम नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारीगण/ कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

बैठक में शहर के सुव्यवस्थित विकास, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण नियंत्रण, अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग तथा जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि शहर में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त और नियमित कार्यवाई की जाएगी। जो प्रकरण नियमानुसार नियमित किए जा सकते हैं, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर मुख्यालय भेजने तथा जो नियमितीकरण योग्य नहीं हैं, उनमें अवैध प्लॉटिंग की भूमि के प्रबंधन अधिग्रहण की कार्यवाई के निर्देश दिए गए।
सभी जोन को व्यावसायिक भवनों, कॉम्प्लेक्स, मैरिज लॉन, मोटर गैराज, रेस्टोरेंट, कार शोरूम एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की जांच कर स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप पार्किंग सुनिश्चित करने को कहा गया, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर हो रही अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों जैसे पंडरी, गुढ़ियारी, अमापारा, सरोना, रायपुरा, शिवानंद नगर, दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र, मंगल बाजार, रविवार बाजार तथा अन्य स्थानीय बाजारों को सुव्यवस्थित रखने, सड़कों पर अतिक्रमण हटाने और यातायात बाधित न होने देने पर जोर दिया गया। सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, पुलों, पार्कों एवं चौराहों के आसपास अवैध ठेले, मोबाइल वैन, वेंडिंग कार्ट, परित्यक्त वाहनों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को तत्काल हटाने तथा पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए गए। यातायात बाधित करने वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव से बचाव, नालियों की सफाई, पाइप पुशिंग कार्यों के समयबद्ध निष्पादन और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। निर्माणाधीन भवनों की नियमित जांच, खारून नदी तट के किनारे बनी संरचनाओं की जांच तथा सडक डिवाइडर व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध विज्ञापनों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश भी दिए गए। नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, ने स्पष्ट निर्देशित किया कि इन सभी विषयों पर समयबद्ध, सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाए और यह विशेष ध्यान रखें कि किसी भी विषय में किसी भी स्तर पर लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका