छत्तीसगढ़

नए सोने की खरीद में एक साल का संयम, देश की अर्थव्यवस्था को देगा नई शक्ति: संजीव सोनी

, रायपुर (छत्तीसगढ़) माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, प्रधानमंत्री की राष्ट्रहित एवं देश की आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए की गई अपील का समर्थन करते हुए स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी ने कहा है कि यदि देशवासी एक वर्ष तक नए सोने की खरीद में संयम बरतते हैं, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्वदेशी कारीगरों एवं स्थानीय रोजगार को भी बड़ा लाभ प्राप्त होगा।संजीव कुमार सोनी ने कहा कि भारत के करोड़ों परिवारों में वर्षों से बड़ी मात्रा में सोना एवं पुराने आभूषण सुरक्षित रखे हुए हैं। यदि नए आभूषणों की खरीद कुछ समय के लिए सीमित होती है, तो लोग अपने घरों में रखे पुराने गहनों को बाहर निकालकर उनकी मरम्मत, पॉलिश, डिजाइन परिवर्तन एवं पुनर्निर्माण का कार्य स्थानीय कारीगरों से कराएंगे। इससे स्वर्णकार समाज के कारीगरों, ज्वेलरी रिपेयरिंग कार्य से जुड़े मजदूरों तथा छोटे व्यापारियों को व्यापक रोजगार प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादन तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। यदि आम नागरिक नए आयातित सोने की खरीद कम कर पुराने आभूषणों के उपयोग एवं रिपेयरिंग को प्राथमिकता देते हैं, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। संजीव कुमार सोनी ने बताया कि यह पहल केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इससे छोटे कारीगरों को निरंतर कार्य मिलेगा, उनकी आय में वृद्धि होगी तथा आने वाले समय में वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बन सकेंगे।उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज के कारीगर वर्षों से अपनी कला एवं मेहनत के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते आए हैं। यदि आगामी एक वर्ष तक रिपेयरिंग, री-डिजाइनिंग एवं हस्तनिर्मित आभूषणों को बढ़ावा दिया जाए, तो कारीगरों की स्थिति और अधिक सशक्त होगी तथा आम ग्राहक सीधे कारीगरों से जुड़कर गुणवत्तापूर्ण कार्य प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक वर्ष की थोड़ी-बहुत कठिनाई सहन करते हुए स्वर्णकार परिवार अपने जीवन स्तर को अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त एवं संगठित बना सकते हैं। इससे छोटे व्यापारियों एवं पारंपरिक कारीगरों को नया अवसर मिलेगा तथा स्थानीय बाजारों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने देशवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रहित, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार की सकारात्मक सोच का समर्थन करें तथा स्थानीय कारीगरों को प्राथमिकता देकर “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूत बनाएं। जारीकर्ता : *संजीव कुमार सोनी* राष्ट्रीय सचिव 94242-25672 स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच रायपुर, छत्तीसगढ़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका