टेक्नोलॉजी

OnePlus फिर से करेगा धमाका! लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, सामने आए फीचर्स

OnePlus जल्द एक और बड़ा धमाका करना वाला है। चीनी कंपनी जल्द ही एक और बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पिछले दिनों ही Nord 6 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। अब कंपनी इसके अफोर्डेबल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी। वनप्लस के इस अपकमिंग फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं। साथ ही, इस फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर भी देखा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

OnePlus Nord CE 6 Lite

वनप्लस का यह फोन Nord CE 6 Lite 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को मॉडल नंबर CPH2943 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से दावा किया है कि OnePlus Nord CE 6 के साथ कंपनी Nord CE 6 Lite को भी लॉन्च करेगी। ये दोनों फोन अगले महीने पेश किए जा सकते हैं। वनप्लस के इस बजट फ्रेंडली फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिल सकता है। गीकबेंच पर फोन के प्रोसेसर के अलावा रैम की डिटेल भी रिवील हुई है। इसमें 8GB रैम दिया जा सकता है। सर्टिफिकेशन साइट पर फोन को सिंगल कोर में 1,068 और मल्टीकोर में 2,953 स्कोर मिला है।

मिलेंगे ये फीचर्स

OnePlus Nord CE 4 Lite के बाद कंपनी इसके अलगे मॉडल को इस साल लॉन्च करेगी। पिछले साल कंपनी ने OnePlus Nord CE 5 Lite नहीं लॉन्च किया था। Nord CE 6 Lite की कीमत 23,000 रुपये की रेंज में हो सकती है। फोन में 6.7 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन के बैक में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आ सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका