जॉब - एजुकेशन
Trending

सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

7 अप्रैल से 2 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा सहायक विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थीयों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं।
इसके लिए व्यापम द्वारा अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 07 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 02 मई 2025 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त भर्ती की त्रुटि सुधार की तिथि 03 मई से 05 मई 2025 तक शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती की संभावित परीक्षा तिथि 15 जून, रविवार निर्धारित की गई है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती का परीक्षा केन्द्र प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों बनाए जाएंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper