
रायगढ़ के ओपी जिंदल विश्वविद्यालय ने लहराया परचम, राज्य में पहला स्थान
रायगढ़ के ओपी जिंदल विश्वविद्यालय ने लहराया परचम, राज्य में पहला स्थान
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ ने प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी रैंकिंग इंडिया “इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2024 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए निजी विश्वविद्यालयों की ओवरआल श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। ज़ोन लेवल पर पंचम स्थान एवं राष्ट्रीय स्तर पर 47वां स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय के तीनों स्कूल्स (स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ़ साइंस) ने भी राज्य स्तर पर अपने- अपने क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि अनुसंधान, संकाय गुणवत्ता तथा छात्र परिणामों में उत्कृष्टता के प्रति ओपीजेयू की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस उपलब्धि के साथ ही विश्वविद्यालय ने खुद को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया है। ज्ञातव्य हो कि भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2015 से प्रकाशित हो रहा है। IIRF शैक्षणिक संस्थानों के लिए सबसे प्रामाणिक है और SAARC विश्वविद्यालयों, भारतीय विश्वविद्यालयों, बिजनेस स्कूल्स, इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, लॉ महाविद्यालयों, वास्तुकला और डिजाइन संस्थानों की सबसे निश्चित सूची प्रदान करता है, साथ ही भारत और SAARC देशों के लिए पाठ्यक्रम विश्लेषण के आधार पर रैंकिंग भी प्रदान करता है। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए सभी डीन्स, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों को बधाई दिया और कहा की यह सभी के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। डॉ पाटीदार ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा की यह उत्कृष्ट मान्यता जिंदल स्टील एन्ड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल जी और विश्वविद्यालय की चांसलर शालू जिंदल के विज़न, सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही मिली है। आने वाले दो वर्षों में विश्वविद्यालय के अकादमिक एवं परिसर इत्यादि के एक्सपान्सन के साथ ही ओपीजेयू न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर शीर्ष रैंकिंग को प्राप्त करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

