छत्तीसगढ़

वलसाड- खड़गपुर- वलसाड के बीच समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा छत्तीसगढ़ के दुर्ग रायपुर बिलासपुर के यात्री होंगे लाभान्वित

रायपुर -13 अप्रैल,2026/ यात्रियों की सुविधा के लिए वलसाड और खड़गपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें 09043/ 09044 शुरू की हैं, जो 15 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 02 – 02 फेरों के लिए चलेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाड़ी संख्या 09043 वलसाड – खड़गपुर समर स्पेशल दिनांक 15.04.2026 और 22.04.2026 को प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 1:20 बजे नागपुर 03:09 बजे गोंदिया, 05:03 बजे दुर्ग, 05: 43 बजे रायपुर, 7:55 बजे बिलासपुर 11:43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए 21:00 बजे खड़ग़पुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर – वलसाड 17.04.2026 और 24.04.2026 को प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे खड़ग़पुर से रवाना होकर टाटानगर चक्रधरपुर राउरकेला होते हुए 12:00 बजे झारसुगुड़ा, 15:25 बजे बिलासपुर, 17:25 बजे रायपुर, 18:25 बजे दुर्ग, 20:35 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, बडनेरा, भुसावल होते हुए 15:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।ठहराव भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें जनरल स्लीपर और एसी सहित कुल 20 कोच होंगे।

विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेल वन ऐप एवं 139 का उपयोग करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका