RADA
छत्तीसगढ़

पासपोर्ट आवेदकों को राहत, रोज मिलेंगे 60 स्लॉट -नव पदस्थ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने व्यवस्था में किए अहम बदलाव

जतिन नचरानी

रायपुर। पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी प्रतीक्षा और सीमित अपॉइंटमेंट की समस्या से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर पासपोर्ट कार्यालय में नव पदस्थ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस राना ने कार्यभार संभालते ही व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं। पहले जहां प्रतिदिन मात्र 30 आॅनलाइन अपॉइंटमेंट दिए जाते थे, वहीं अब इसकी संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में बीएस राना ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता आम नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यदिवस में 60 आवेदकों को मिलने का अवसर दिया जाएगा, ताकि लंबित मामलों का तेजी से निराकरण हो सके। इससे पासपोर्ट संबंधित शिकायतों और दस्तावेजी त्रुटियों के समाधान में भी तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण घोषणा यह किया है कि यदि कोई नागरिक आनलाइन अपॉइंटमेंट लेने में असमर्थ रहा है और सीधे कार्यालय पहुंचता है, तो उसे भी मिलने का अवसर दिया जाएगा। श्री राना ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि किसी भी जरूरतमंद को लौटना न पड़े। जनसुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीएस राना ने नागरिकों से अपील की कि पासपोर्ट से जुड़े किसी भी कार्य के लिए सीधे कार्यालय से संपर्क करें। किसी भी प्रकार के बिचौलियों या एजेंटों की आवश्यकता नहीं है। पासपोर्ट कार्यालय की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। श्री राना इससे पहले कोलकाता में पदस्थ रहे। वहां भी उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई पहल की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका