RADA
छत्तीसगढ़

बघवा तालाब में बनेगा पाथवे और उद्यान

बघवा तालाब में बनेगा पाथवे और उद्यान

रायपुर। रायपुरा स्तिथ बघवा तालाब का बरसात से पहले गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां तालाब के चारों और पाथवे के साथ ही उद्यान भी बनाया जाएगा।
निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर रही है। आज वहां कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा तथा उप अभियंता अर्जिता दीवान ने वहां जाकर कार्य कर रहे लोगों को दिशा निर्देश दिए। श्री शर्मा ने बताया कि इस तालाब की गहरीकरण के साथ ही वहां रिटेनिंग वाल , पाथवे और उद्यान भी बनाया जा रहा है। ये सभी कार्य बरसात से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस हेतु आज ठेकेदार की हिदायत भी दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका