
छत्तीसगढ़
डिमांड बिल देकर छूट के जानकारी देने पर निगम को किया भुगतान
डिमांड बिल देकर छूट के जानकारी देने पर निगम को किया भुगतान
रायपुर। आज राजस्व वसूली अभियान के दौरान नगर निगम जोन नम्बर 8 राजस्व विभाग द्वारा सनहाल डिमांड बिल देकर छूट के सम्बन्ध में जानकारी देने पर जोन के तहत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के सोनडोंगरी में अरिहंत लॉजिस्टिक द्वारा स्थल पर ही तत्काल 286747 रूपये का पूर्ण भुगतान नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम को कर दिया गया. इसी प्रकार सनहाल डिमांड बिल देकर सम्पतिकर में छूट के सम्बन्ध में जानकारी देने पर माधव राव सप्रे वार्ड नम्बर 69 के रायपुरा में सत्येन्द्र बिसेन ने नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को 1 लाख 30 हजार रूपये के सम्पतिकर का सनहाल वर्ष का तत्काल भुगतान कर दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

