छत्तीसगढ़

पुष्य नक्षत्र में खरीदी करने पहुंचे लोग

रायपुर: पुष्य नक्षत्र में खरीदी करने के लिए आज शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों का आना-जाना लगा रहा दोपहर बाद भीड़ बाजार में धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी वहीं शाम को अच्छी खासी भीड़ रहने की उम्मीद व्यापारियों को बना हुआ था सोने चांदी के दुकानों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन दुकानों में लोग खरीदी करने के लिए पहुंचते नजर आए पुष्य नक्षत्र में खरीदी का विशेष महत्व है इस दिन किसी भी सामग्री की खरीदी करने को शुभ माना जाता है.

ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

24 अक्टूबर को सुबह सवा छह बजे से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह सात बजकर 40 मिनट यह नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह से हो गई है, जो पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, बुधादित्य योग भी बना हुआ है।दिवाली से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ इतने शुभ योग के बनना बाजार के लिए शुभ माना जा रहा है। गुरु पुष्य नक्षत्र शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को पूरा दिन खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है।

ये खबर भी पढ़ें : टेलिकॉम कंपनी जियो ने ग्राहकों केलिए एक जबरदस्त प्लान – Pratidin Rajdhani

पुष्य नक्षत्र पर शनि के प्रभाव के कारण लोहा भी महत्वपूर्ण है।चंद्र के प्रभाव के कारण चांदी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है।इस नक्षत्र में भूमि, जमीन, घर, भवन, गाड़ी खरीदना शुभ होता है।दुकान में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करने से धन आगमन होता है।गुरु पुष्य योग में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना गया है.

ये खबर भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को दक्षिण से उम्मीदवार बनाया

इस दिन माता लक्ष्मी को खीर, दूध से बनी मिठाई और भगवान विष्णु को तुलसी दल, पंचामृत, गुड़ आदि का भोग लगाने का विधान है. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. लक्ष्मी-नारायण की कृपा से धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है.

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

Back to top button
📰 E-Paper