RADA
छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा की रीति-नीति पर जनता को भरोसा : केदार कश्यप 

सदस्यता अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता का उत्सव : केदार कश्यप 

जगदलपुर/ नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैँ। नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी मंडल में संगठन पर्व के निमित्त सदस्यता अभियान प्रांरभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा, सदस्यता पर्व हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव की तरह है। हम सभी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति से परिचित करवाकर उन्हें संगठन से जोड़ें। इसके लिए हमें सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी दृष्टि रखनी होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 केदार कश्यप ने कहा, भाजपा सामाजिक समरसता व सदभाव के मंत्र पर आगे बढ़ती है, हमारे लिए जनकल्याण का मार्ग अंत्योदय का है, इसलिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्र व संगठन हित में परिश्रम और त्याग से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा, आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, यह हमारी विचारधारा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

इस मौके पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 ग्रामीणों को सौगात 

विधानसभा क्षेत्र नारायपुर के ग्राम देवड़ा,बाकेल,बेसोली,सिवनी, पाथरी,कुंगारपाल, सोलगुड़ा, चेराकुर, गोंडियापाल,गुमगा के लिये ग्रामीणों मांग पर पेयजल टैंकर वितरण किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका