
लोगों का उत्साह बता रहा है कि उनके मन में क्या है, कोलकाता में बोले पीएम मोदी
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल में रैलियां की। इसके साथ ही दोनों राज्यों में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी दी। आने वाले समय में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम ने असम में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में सड़क और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन भी किया, जो नॉर्थ-ईस्ट भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड फोर-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसकी लागत करीब 22 हजार 860 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर 166 किलोमीटर लंबा होगा और मेघालय-असम के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। शिलांग-सिलचर कॉरिडोर बनने से गुवाहाटी और सिलचर के बीच सफर का वक्त लगभग 8.5 घंटे से घटकर करीब 5 घंटे का रह जाएगा, जिससे व्यापार और इकोनॉमिक एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल हाईवे-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) का भी शिलान्यास किया, जो कैपिटल पॉइंट को सिलचर के रंगिरखारी पॉइंट को जोडे़गा। इससे सिलचर की बिजी सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा। साथ ही, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में आवागमन तेज होगा। इसके अलावा, PM मोदी ने करीमगंज जिले के पथारकंडी में नए कृषि महाविद्यालय का शिलान्यास किया, जो यहां एग्रीकल्चर और रिसर्च को मजबूत करेगा।
इसके बाद PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में करीब 18 हजार 680 करोड़ रुपये के तमाम प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 420 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई वाले नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स, खड़गपुर-मोरग्राम इकोनॉमिक कॉरिडोर, दुबराजपुर बाईपास और कई पुलों का निर्माण शामिल है।

