उत्तरप्रदेश

यूपी में बदली कनेक्टिविटी की तस्वीर: डेढ़ एक्सप्रेस-वे से 10 तक पहुंचा आंकड़ा, योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर सरकार की उपलब्धियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जहां डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे, वहीं अब 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा हवाई सेवाओं और मेट्रो नेटवर्क का भी विस्तार हुआ है।

चक्रवात अर्नब से निपटने केंद्र अलर्ट, अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सहित 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात; NDRF की टीमें तैनात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरी कम करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये समय की बचत, बेहतर सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है।

सीएम के मुताबिक, पहले प्रदेश में हवाई सेवाएं कुछ चुनिंदा शहरों तक सीमित थीं, जबकि अब 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के माध्यम से हवाई संपर्क का विस्तार हुआ है। इसी तरह, पहले किसी भी शहर में मेट्रो सेवा नहीं थी, लेकिन अब प्रदेश के 7 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों को मिल रहा है। इससे किसानों की उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने, कारोबार को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान बनाने में मदद मिल रही है।

CM साय आज मुख्यमंत्री निवास से कार्यक्रम में होंगे शामिल, सरगुजा को मिलेगी फोरलेन सड़क की सौगात

उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ रहे हैं। सरकार का दावा है कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क में सुधार से गांवों, कस्बों और शहरों में विकास की गति तेज हुई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper