RADA
अपराध

स्वयं के अपहरण की रची साजिश, सहयोगियों सहित गिरफ्तार

स्वयं के अपहरण की रची साजिश, सहयोगियों सहित गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना तोरवा में प्रार्थी राजकुमार पटेल के द्वारा दिनांक 10अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इसका चाचा निर्मल पटेल,जो जिंदल फैक्टरी,रायगढ़ में काम करता है, के द्वारा 9 अगस्त 24 को रात्रि करीब 8 बजे फोन से बताया कि यह एक लड़की से मिलने के लिए बिलासपुर आया हुआ था तब कुछ लोग बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ कर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। एक दो बार बात होने के बाद निर्मल का फोन बंद हो गया।
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर रजनेश सिंह IPS के मार्गदर्शन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार IPS के सतत पर्यवेक पर्यवेक्षण में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से तकनीकी सहायता प्राप्त कर अपहृत निर्मल पटेल पिता नन्द पटेल 23 साल ग्राम बाघमाड़ा थाना बसना जिला महासमुन्द हाल मुकाम खरसिया रायगढ़ को बरामद किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपहृत से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर स्वयं, आरोपी राजेश बाघ और अजय चाैहान के साथ मिलकर साजिश पूर्वक अपराधिक षडयंत्र रचना स्वीकार किया जिसके आधार पर प्रकरण में 61 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया हैl

नाम आरोपी

1.निर्मल पटेल पिता श्री नन्द पटेल 23 साल ग्राम बाघमाड़ा थाना बसना जिला महासमुन्द हाल मुकाम खरसिया रायगढ़
2. राकेश बाघ पिता गोंगाधर बाघ उम्र 25 साल पता ग्राम बांसदा थाना गोडवेला जिला पश्चिम मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल हाल मुकाम सरायपाली जिला रायगढ़
3. अजय कुमार चौहान पिता सुख सिंह चौहान उम्र 27 साल पता ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ हाल मुकाम सरायपाली जिला रायगढ़

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका