
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में PM मोदी, आज होगी हाई-लेवल बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश
पीएम मोदी खुद इस हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ जूनियर मंत्री भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में देश की सुरक्षा, आर्थिक हालात, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और संभावित राजनीतिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। खासतौर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और उसके कच्चे तेल, एलपीजी सप्लाई और महंगाई पर पड़ने वाले असर को लेकर सरकार गंभीर मंथन कर सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में गठित हाई-पावर ग्रुप लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, जिसमें अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने से पहले बड़े कैबिनेट फेरबदल और मंत्रालयों में बदलाव की अटकलें भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह में मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है, ऐसे में आज की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

