छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 273 करोड़ रुपये की लागत से बना इको-फ्रेंडली विधानसभा भवन, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवा रायपुर में बने नये विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भवन परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

273 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह इको-फ्रेंडली विधानसभा भवन 20.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नवा रायपुर के सेक्टर-19 में बना यह भवन आधुनिकता और पारंपरिक वास्तुकला का अनूठा मिश्रण है। इसकी डिजाइन में भारतीय महलों की झलक दिखाई देती है, जबकि इसका आकार देश के राष्ट्रपति भवन से मेल खाता है। परिसर में हरियाली, जल और ऊर्जा संरक्षण की अत्याधुनिक व्यवस्था इसे ग्रीन बिल्डिंग की श्रेणी में शामिल करती है।

नया विधानसभा परिसर तीन प्रमुख ब्लॉकों में विभाजित है, ब्लॉक ए में सचिवालय से जुड़ी सभी शाखाएं और अधिकारियों के कार्यालय होंगे। ब्लॉक बी में सदन, अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता के कक्ष, मीडिया लाउंज और अन्य जैसी सुविधाएं होंगी।
ब्लॉक सी में विधायकों के चैंबर, बैंक, पोस्ट आफिस, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सेवाएं रहेंगी।

सुविधाओं से परिपूर्ण परिसर नये भवन में 120 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, जो भविष्य में सीट वृद्धि को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। परिसर में महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग-अलग शौचालय बनाये गये हैं। इसके अलावा एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका