Join us?

देश-विदेश

पीएम मोदी रूस के मॉस्को पहुंचे, भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी रूस के मॉस्को पहुंचे, भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी मॉस्को पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से गले मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच आज शिखर वार्ता होनी है। इससे पहले सोमवार को रूस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पुतिन के आवास पर दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई।

पीएम मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय में उत्साह
पीएम मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय में उत्सुकता का माहौल है। रूस के कलाकारों ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए और इस दौरान पूरा माहौल भारतीयता के रंग में रंगा दिखाई दिया। भारतीय समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर बहुत उत्साहित हैं। वे हमेशा हमारी मदद करते रहे हैं। हम सभी उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं और मॉस्को आने के लिए उनका धन्यवाद किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button