देश-विदेश
Trending

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन काे कहा शुक्रिया

कजान । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया है। रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजन को सार्थक कहा। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात भी हुई।दोनों देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के द्विपक्षीय बैठक भी हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत सार्थक रहा। विविध मुद्दों पर चर्चा करने और विभिन्न विश्व नेताओं से मिलने का अवसर मिला। मैं राष्ट्रपति पुतिन, रूस के लोगों और सरकार को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। ”

कजान में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई है। जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान भारत-चीन संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दिए गए सुझावों पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है। जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे के प्रति सुदृढ़ रणनीतिक धारणा बनाए रखनी चाहिए। यह दावा चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपतियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ बेहतरीन बैठक की। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मिर्जियोयेव ने व्यापार, आर्थिक, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और डिजिटल प्रौद्योगिकियों सहित भारत-उज्बेकिस्तान द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा उन्हें उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका