विशेष
Trending

दीपावली से पहले लुभा रहा छत्तीसगढ़ी लोक सुआ नृत्य, घर-घर पहुंच रही बालिकाओं की टोलियां

धमतरी । दीपावली पर्व के पूर्व सुआ नृत्य की हलचल शुरू हो चुकी है। सुआ नृत्य की प्राचीन परंपरा को आज भी बच्चियों ने जिंदा रखा है। सुबह से देर शाम तक घरों में सुआ नृत्य के लिए बालिकाओं की टोलियां दस्तक दे रही हैं। इससे पर्व की रौनकता बढ़ती जा रही है।  सुआ नृत्य के बदले में इन्हें लोगों द्वारा -द्वारा खुशी खुशी उपहार स्वरूप भेंट भी दी भी दी जा रही है।

दीप पर्व खुशियां लेकर आता है। पर्व की तैयारी लगभग पखवाड़े भर पहले शुरू हो जाती है। इन दिनों शहर व गांवों के गली-मोहल्लों में घूम-घूमकर सुआ नृत्य प्रस्तुत कर रही बच्चों व महिलाओं की टोली को देखा जा सकता है। बुधवार को आंबेडकर चौक के पास सुआ नृत्य प्रस्तुत कर रही महिलाओं ने बताया कि उनकी टोली हर साल दीपपर्व के पहले सुआ नृत्य के लिए निकलती है। सालों से यह परंपरा चली आ रही है। अब पहले की तरह नृत्य करने वाली टोलियों की संख्या कम हो गई है। बच्चों में इस त्योहार को लेकर ज्यादा उत्साह रहता है। अलग-अलग छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत गाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले बच्चों की खुशी देखते ही बन रही है।

धमतरी शहर में शहर के अलावा आसपास के गांव से भी महिलाओं और युवतियों की टोली दीप पर्व के आसपास सुआ नाचने के लिए पहुंचती है। साल के सबसे बड़े त्योहार होने के कारण उम्मीद रहती है कि उन्हें सुआ नृत्य के बदले के बदले अधिक भेंट (उपहार) प्राप्त होगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका