RADA
अपराध

घने जंगल में चल रही अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस का प्रहार

घने जंगल में चल रही अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोट नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु.आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कुऑजति में अरपा नदी किनारे जंगल में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाने की सूचना मिलने पर ग्राम कुऑजति के आसपास गाँव में मुखबिर तैनात किया गया था। उक्त मुखबिर सूचना पर ग्राम कुऑजति नंदी किनारे जंगल में कई बार प्रयास करने के पश्चात् आज अरपा नदी के किनारे बने टापू के जंगल में रेड कार्यवाही करने पर सफलता हाथ लगी। ग्राम बिल्लीबंद पोंड़ी थाना कोटा निवासी उमेंदा बाई धनवार के कब्जे से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब व बंधन सिंह धनवार के कब्जे से 140 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 240 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 58000 रूपये को आरोपियों से को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. उमेंदा बाई धनवार पति कन्हैया धनवार उम्र 45 वर्ष निवासी बिल्लीबंद पोंड़ी थाना कोटा,
2. बंधन धनवार पिता घॉसीराम धनवार उम्र 31 वर्ष निवासी बिल्लीबंद पोंड़ी थाना कोटा, बिलासपुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका