उत्तरप्रदेश
Trending

पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 58 अभियुक्त गिरफ्तार 

फिरोजाबाद । जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर व वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इसअभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 57 एनबीडब्ल्यू व 1 एसआर मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने 4, थाना दक्षिण ने 3, थाना रसूलपुर ने 8, थाना टूण्डला ने 2, थाना पचोखरा ने 4, थाना नारखी ने 1, थाना नगला सिंघी ने 1, थाना रजाबली ने 1, थाना सिरसागंज ने 10, थाना नसीरपुर ने 1, थाना अराव ने 2, थाना शिकोहाबाद ने 4, थाना मक्खनपुर ने 3, थाना खैरगढ़ ने 1, थाना जसराना ने 5, थाना फरिहा ने 2, थाना एका ने 1 व थाना मटसेना ने 5 अभियुक्त को पकड़ा है। इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में 57 एनबीडब्लू वारंटियों तथा 1 एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper