छत्तीसगढ़
Trending

कोंडागांव में पुलिस ने छह प्रेशर कुकर बम बरामद किया

कोंडागांव/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार तड़के सुबह को पुलिस ने छह प्रेशर कुकर बम बरामद किया है। पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के मकसद से धनोरा मांड गांव क्षेत्र के बीच प्रेशर कुकर बम लगाया गया था। कोंडागांव पुलिस एवं बम डिस्पोजल टीम ने सभी बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को नक्सल प्रभावित थाना धनोरा मांडगाव क्षेत्र में नियमित गश्त के लिए निकले जवानों ने छह प्रेशर कुकर बम बरामद किया है। जिसमें चार-चार किलो के तीन और तीन-तीन किलो के तीन आईईडी शामिल है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने यह प्रेशर कुकर बम धनोरा मांडगाव इलाके में प्लांट किया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper