मनोरंजन

ब्रेस्ट कैंसर की बीच म्यूकोसाइटिस से परेशान हुईं हिना खान ,बंद हुआ खाना-पीना

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस हिना खान की पर्सनल लाइफ में इस वक्त बहुत उतार-चढ़ाव है। वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं, जिसका खुलासा उन्होंने कुछ महीने पहले ही किया था। तभी से वह इसका इलाज करवा रही हैं। कीमोथेरेपी के चलते पहले उन्हें बालों ने परेशान किया और अब मुंह ने। एक्ट्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि अब वह खाना भी ढंग से नहीं खा पा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट का लेखक बनने का सफर: बच्चों के लिए खास कहानी – Pratidin Rajdhani

36 साल की हिना खान ने जब से कैंसर की जानकारी दी है, तभी से वह लगातार अपनी हेल्थ का एक-एक अपडेट शेयर कर रही हैं। वह कैसी हैं, उनका इलाज कैसा चल रहा है? वह सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट को लेकर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज के बीच उन्हें म्यूकोसाइटिस हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : माझी लाडकी बहिण योजना – शिक्षा और सशक्तिकरण की ओर एक कदम – Pratidin Rajdhani

दरअसल, कीमोथेरेपी की वजह से हिना खान को म्यूकोसाइटिस हो गया है। यह एक तरह का कीमोथेरेपी का साइड एफेक्ट है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से यूजफुल रेमेडीज के बारे में पूछा है। हिना ने लिखा है, “कीमोथेरेपी का एक और साइड एफेक्ट म्यूकोसाइटिस। यूं तो मैं इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं। अगर आप में से कोई इससे गुजरा है या कोई उपयोगी उपाय जानता है। प्लीज सुझाव दें। जब आप खा नहीं पाते हैं तो यह वाकई मुश्किल होता है। इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी।”

ये खबर भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश ऑरेंज कुर्ता सेट: भाई की सगाई में छाया ग्लैमरस लुक – Pratidin Rajdhani


ये रिश्ता क्या कहलता है एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। अभिनेत्री ने जब कीमोथेरेपी शुरू किया था, तब उनके शरीर पर दाग बन गए थे। फिर उन्होंने अपने बाल भी मुंडवा लिए थे, क्योंकि इलाज के दौरान बाल झड़ने से उन्हें बहुत तकलीफ हो रही थी और अब वह म्यूकोसाइटिस से जूझ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : तीज त्यौहार के दौरान पालन किए जाने वाले आवश्यक अनुष्ठान – Pratidin Rajdhani

क्या होता है म्यूकोसाइटिस?

कीमोथेरेपी के बाद मरीज को म्यूकोसाइटिस हो जाता है। इससे मुंह में दर्द, छाले और सूजन समेत कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : माझी लाडकी बहिण योजना – शिक्षा और सशक्तिकरण की ओर एक कदम – Pratidin Rajdhani

Back to top button
📰 E-Paper