अपराध
Trending

पुलिस ने बीती रात तस्करों से छुड़ाए 54 मवेशी

बलरामपुर । विजयनगर चौकी पुलिस ने बीती रात 54 गोवंशों को तस्करों से छुड़ाया है। तस्कर इन्हें झारखंड ले जाकर बूचड़खाने भेजने की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद जंगल के संभावित रास्तों पर पुलिस टीम तैनात की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 1 बजे तस्कर गोवंश लेकर आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से सभी 54 गोवंशों को सुरक्षित छुड़ाया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने इन मवेशियों को 22 किलोमीटर पैदल चलकर आज सुबह 6 बजे विजयनगर चौकी तक पहुंचाया। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है।

चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह ने कहा कि, पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अब तक विजयनगर पुलिस 1000 से ज्यादा मवेशियों को तस्करों से छुड़ा चुकी है। 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका