RADA
अपराध
Trending

महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस कर्मी ने की छेड़खानी, अपराध दर्ज

शिमला । ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ ना सिर्फ अश्लील इशारे किए गए बल्कि छेड़छाड़ भी की गई। इतना ही नहीं जब महिला कांस्टेबल पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी, तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चौंकाने वाली बात यह है कि महिला कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के ही एक पुलिस कर्मी पर ये आरोप लगाए हैं। मामला शिमला के ढली पुलिस स्टेशन में सामने आया है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल की शिकायत पर ढली थाने में एक पुलिस कर्मी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह गार्ड ड्यूटी पर तैनात थी तो राजीव नामक पुलिस कर्मचारी ने उसके पास आकर उसे अश्लील व अभद्र शब्द कहे। इसके बाद जब वह गुमटी के अंदर गई तो आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर घुसने की कोशिश की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 78 व 79 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता कांस्टेबल है और जिस पर आरोप लगे हैं, वो भी पुलिस विभाग में ही तैनात है। उन्होंने कहा कि यह गम्भीर मामला है और आरोपित के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है। आरोपित को हिरासत में लेने की कार्रवाई जारी है। उधर एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपित पुलिस कर्मी पर निलंबन की तलवार लटक गई है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका