
राज्य
दिल्ली में पानी पर सियासी जंग, मंत्री आतिशी बोलीं….
दिल्ली में पानी पर सियासी जंग, मंत्री आतिशी बोलीं....
दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के कारण जनता बेहाल है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में खाना बनाने और नहाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं दिल्ली में पानी पर सियासी जंग जारी है। वहीं AAP और BJP एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। एक तरफ, जहां दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने पाइपलाइन काटने की साजिश करने का आरोप लाया है। वहीं बीजेपी आज 14 जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली में गहराते जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी के बीच पानी को लेकर राजनीति चरम पर है। एक तरफ बीजेपी दिल्ली में पानी की किल्लत के लिए आप सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहरा रही है, तो दूसरी तरफ जल मंत्री आतिशी लगातार इसके लिए हरियाणा और केंद्र की बीजेपी सरकार को दोषी करार दे रही हैं।
