छत्तीसगढ़

प्रतिदिन राजधानी के स्थानीय संपादक जतीन नचरानी “छत्तीसगढ़ गौरव” अवार्ड से सम्मानित

डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित

रायपुर। दैनिक दबंग स्वर के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर वक्ता मंच द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह में प्रतिदिन राजधानी समाचार पत्र के स्थानीय संपादक श्री जतीन नचरानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध किसान एवं दंतेश्वरी हर्बल ग्रुप के सीईओ डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

रायपुर के वृंदावन सभागृह में आयोजित समारोह में प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री जतीन नचरानी का सम्मान पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण रहा। कार्यक्रम के आयोजक दैनिक दबंग स्वर समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री पं पी.के. तिवारी, वक्ता मंच के अध्यक्ष श्री राजेश परांते एवं वक्ता मंच के संयोजक श्री शुभम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper