RADA
अपराध

गर्भवती पत्नी को बेहरमी से मारा, आरोपी पति को ढूंढकर धर दबोचा

गर्भवती पत्नी को बेहरमी से मारा, आरोपी पति को ढूंढकर धर दबोचा

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सुचना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, मृतिका रिंकी मैत्री ग्राम कुली में अपने पति प्रकाश मैत्री के साथ एक घर में बीते दो-तीन दिनों से रह रही थी। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया प्रकाश मैत्री ने तैश में आकर पत्नी को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की सुचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पीड़िता को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की और उसे ढूंढकर धर दबोचा और थाने ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका