छत्तीसगढ़
Trending

प्रेम पाहुजा सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर।  आज शुक्रवार 6 जून को  प्रेम पाहुजा को सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार, रायपुर का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के संरक्षक एवं चेंबर सलाहकार  अशोक मलानी के सानिध्य में निर्वाचन बाजार समिति के वरिष्ठों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया, जो  पाहुजा के नेतृत्व और बाजार के विकास के प्रति उनके समर्पण में अटूट विश्वास को दर्शाता है।

श्री पाहुजा का निर्विरोध निर्वाचन उनके व्यापक अनुभव, उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल और सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की उनकी क्षमता का प्रमाण है।

प्रेम आहूजा जी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर चेंबर के संरक्षक  श्रीचंद सुंदरानी, चेंबर प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थौरानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष  राजेश वासवानी ने उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बाजार के वरिष्ठों की प्रमुख भूमिका रही जिनमें  अशोक मलानी,  हरीश दरयानी,  इंदर वाधवानी,  गगन अग्रवाल,  राजेश गोयल,  गौराम जैन,  अमरलाल सचदेव,  सुरेश जैन,  वांग्ला जी एवं  प्रताप राय पोपटानी  अशोक निहलानी राजेश पोपटानी राजू भाई तारवानी प्रमुख रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper