उत्तराखण्ड
Trending

चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरु : यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने सड़क पर उतरे सीओ ट्रैफिक

हरिद्वार । चारधाम यात्रा प्रारंभ होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यात्रा के सुचारु संचालन हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना इस बार प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज सीओ ट्रैफिक सुरेन्द्र प्रसाद बलुनी ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैण्ड के समीप चेकिंग अभियान चलाया।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

सीओ ट्रैफिक सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी ने चलाए गए अभियान के तहत बस अड्डे के पास मुख्य सड़क पर सवारी भरकर जाम लगा रही 06 बसों सहित 11 वाहनों का चालान किया।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान गलत तरीके से खड़े होने के कारण यातायात में व्यवधान उत्पन्न कर रहे वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया। पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper