
नाश्ते में बनाकर खाएं सूजी के पराठे, पेट के लिए होते हैं सुपाच्य, फटाफट नोट कर लें रेसिपी
नाश्ते में कुछ हल्का और सुपाच्य खाना चाहते हैं तो सूजी का पराठा बनाकर खा सकते हैं। सूजी का पराठा बनाना बहुत आसान है। इस नाश्ते को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। चाय के साथ सूजी के पराठे खाने का मजा ही कुछ और है। ये एकदम नरम बनते हैं और खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं। अगर आपको भी किसी दिन नाश्ते में कुछ समझ न आए तो सूजी के पराठे ट्राई कर सकते हैं। आइये जानते हैं सूजी के पराठे की रेसिपी और इसमें क्या क्या चीजें मिलाई जाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूजी का पराठा रेसिपी
पहला स्टेप- सूजी का पराठा बनाने के लिए आपको करीब 2 कप सूजी लेनी है। सूजी बारीक है तो अच्छा है नहीं को मोटी सूजी को एक बार मिक्सी में डालकर सूखा ही घुमा दें। इससे सूजी थोड़ी बारीक हो जाएगी। सूजी को किसी बाउल में डालें और इसमें बाइंडिंग के लिए आधा कप आटा मिला दें।
दूसरा स्टेप- अब सूजी में बारीक कटा आधा प्याज, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, थोड़ा जीरा और अजवाइन क्रश करके, नमक स्वादानुसार और थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें। ऊपर से 1 चम्मच मोयन के लिए तेल डालें और गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें।
तीसरा स्टेप- अब आटे को सेट होने के लिए थोड़ी देर के लिए कवर करके छोड़ दें। आटे को हाथ से फिर से सेट कर लें और थोड़ा सूखा आटा लगाते हुए अपनी पसंद की शेप में परत वाले पराठे बनाकर तैयार कर लें। गैस पर नॉर्मल पराठे की तरह ही इन्हें दोनों तरफ से अच्छा सेंक लें।
तैयार हैं सूजी के मसाले वाले और बेहद सुपाच्य पराठे, आप इन्हें सॉस, चाय या फिर अचार और दही के साथ खाएं। ये पराठे बहुत मुलायम बनते हैं। आप इन्हें सफर में ले जाने के लिए भी बना सकते हैं। बच्चों को स्कूल के टिफिन में भी ये पराठा बनाकर दे सकते हैं।

