खेल

एशियाई खेलों के विजेताओं को राष्ट्रपति और रक्षामंत्री ने दी बधाई, उपलब्धि पर जताई खुशी

नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है: सुमन एक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय निशानेबाजों को बधाई देते हुए कहा कि पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों ने अपनी सटीकता और शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारतीय निशानेबाजों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सटीकता, अनुशासन और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों की सफलता की कामना की।

Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

गौरतलब है कि सोमवार को एशियाई खेल 2026 की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने रजत, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक हासिल किया। चीन के शेंग लिहाओ ने करीबी मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता।

रुद्रांक्ष पाटिल ने फाइनल मुकाबले में मजबूत शुरुआत की और पूरे मुकाबले के दौरान पदक की दौड़ में बने रहे। भारतीय निशानेबाजों के इस प्रदर्शन से देश के पदकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button