RADA
राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को आएंगी अयोध्या

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को आएंगी अयोध्या

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एक मई को अयोध्या आने वाली हैं। मंदिर के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आम श्रद्धालु भी रोज की भांति दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : ईडी ने पूर्व खाद्य विशेष सचिव को लिया हिरासत में

राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान से एक मई शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें : नगरीय निकाय के मुख्य अभियंता ने शहर की सफाई व्यवस्था को परखा

इस दौरान उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे को राम पथ से जोड़ने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Diabetes Control: 7 Tips to Manage Blood Sugar Levels and Maintain a Balanced, Healthy Lifestyle

शाम को सरयू के तट पर होने वाली आरती के दौरान राष्ट्रपति के आने की उम्मीद में तैयारी की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन हम एक मई को राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो।

ये खबर भी पढ़ें : Tesla’s Optimus Robots May Hit the Market Soon: Elon Musk Shares Exciting Update

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका