छत्तीसगढ़

बोर को ऑन करने दबाया बटन और हुआ ब्लास्ट

बोर को ऑन करने दबाया बटन और हुआ ब्लास्ट

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के जामसरार गांव में एक युवक की बोर में ब्लास्ट होने से मौत हो गई है। युवक फार्म हाउस का बोर शुरू करने के लिए सुबह पहुंचा था। स्टार्टर बटन दबाते ही उसमें जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतनी जबरदस्त थी कि युवक 26 फीट दूर जाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। इस मामले में डोंगरगांव पुलिस के साथ ही अन्य दो टीमें भी जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगांव निवासी संतोष वैष्णव का जामसरार ग्राम में फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में मनेरी ग्राम का निवासी नरेश कुमार ओड़ी पिछले करीब डेढ़ साल से काम कर रहा था। युवक रोजाना सुबह 7 से 8 बजे के बीच फार्म हाउस में बोर को शुरू करने आता था। घटना के दिन भी युवक बोर शुरू करने के लिए पहुंचा था। करीबन सात बजे उसने आने के बाद फार्म हाउस के सामने रहने वाले यादव परिवार के एक युवक से बात भी की। मृतक ने उसे बताया था कि उसे बोर शुरू कर जल्द ही गांव मैं एक मिट्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जाना है। जिसके बाद वह बोर शुरू करने पहुंचा और वहां यह घटना हो गई। बताया गया कि फार्म हाउस के जिस हिस्से में बोर था, वहां घटना के बाद एक गहरा गड्डा हो गया है।

Back to top button
📰 E-Paper