छत्तीसगढ़

मतदान केंद्रों में टेबल कुर्सियां लगने लगे

मतदान केंद्रों में टेबल कुर्सियां लगने लगे

रायपुर। रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम क्षेत्र के करीब 750 मतदान केंद्रों में मतदान दलों के लिए टेबल – कुर्सियां लगाने का काम आज से प्रारंभ कर दिया गया है। साफ सफाई का कार्य भी वहां किया जा रहा है।
कमिश्नर श्री मिश्रा के निर्देश पर शहर के सभी मतदान केंद्रों की साफ – सफाई और केंद्रों में मतदाताओं के क्षेत्रों का नाम लिखने का कार्य लगभग खात्मे की ओर है। जिससे मतदाता इधर उधर ना भटककर अपने केंद्र में सीधे पहुंच सकें। इसके अलावा मतदान केंद्रों में प्रकाश तथा गर्मी से बचाव हेतु भी इंतजाम किया जा रहा है। बिजली के बोर्ड यदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो उनकी भी मरम्मत या नया बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है। मतदान दल अपने मोबाईल की चार्जिंग कर सकें इसका भी इंतजाम किया जा रहा है। मतदान केंद्रों में पेयजल के लिए कैन और घड़े का इंतजाम किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार चिन्हित मतदान केंद्रों में वेब कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जिससे चुनाव आयोग मतदान केंद्रों की सीधे निगरानी कर सके। कमिश्नर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान दलों के के लिए नाश्ते की पैकेट, भोजन पैकेट के साथ ही उन्हें लू से बचाने नींबू पानी पिलाने और मतदाओं के लिए छाया का इंतजाम की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। इसी के साथ ही चिकित्सा हेतु चिकित्सकों का भी मदद लेने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Back to top button
📰 E-Paper