देश-विदेश
Trending

प्रधानमंत्री  मोदी ने मां कात्यायनी का स्मरण कर सभी के जीवन में शक्ति, सामर्थ्य और साहस के संचार की प्रार्थना की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह नवरात्रि के पावन अवसर पर मां कात्यायनी का स्मरण करते हुए वंदन किया। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से सभी के जीवन में शक्ति, सामर्थ्य और साहस का संचार हो। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी का विशेष वंदन! माता के आशीर्वाद से उनके सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, सामर्थ्य और साहस का संचार हो, यही प्रार्थना है।”

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दुर्गा मां के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होती है। पुराणों के अनुसार, देवी कात्यायनी ऋषि कात्यायन की पुत्री थीं । इसीलिए उनका नाम कात्यायनी पड़ा। एक अन्य मान्यता यह भी है कि गोपियों ने श्रीकृष्ण की प्राप्ति के लिए मां कात्यायनी की आराधना की थी। तभी से ऐसा कहा जाता है कि जो भी कन्या मां की पूजा करती है उसे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper