RADA
छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

रायपुर, 21 फरवरी 2025 l मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रदेशवासियों सहित सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के लिए उनका संकल्प अटूट है, और वे प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका