RADA
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने करियर, ट्रोलिंग और शादी पर तोड़ी चुप्पी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होंने उस दौर को याद किया जब उन्होंने हॉलीवुड में नई शुरुआत करने के लिए अपने स्थापित बॉलीवुड करियर को दांव पर लगा दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रियंका ने बताया कि 30 की उम्र में सबकुछ छोड़कर फिर से शुरुआत करना बेहद डरावना फैसला था। भारत में वह आर्थिक रूप से सुरक्षित थीं और उनका नाम इंडस्ट्री में मजबूत था लेकिन उन्होंने सीमाओं से परे जाकर काम करने का सपना चुना। उनके मुताबिक, वह सिर्फ दिखावे के लिए हॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं बल्कि ऐसे सिनेमा से जुड़ना चाहती थीं जिसकी कोई सरहद न हो।

प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि हॉलीवुड में शुरुआती दिनों में उन्हें पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ा। लोगों को उनके बारे में सीमित जानकारी होती थी और अक्सर उनकी अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर हैरानी जताई जाती थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को सिर्फ एक विदेशी चेहरा बनाकर पेश नहीं करना चाहती थीं बल्कि अपने काम से पहचान बनाना चाहती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने धैर्य के साथ सही अवसरों का इंतजार किया और धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई।

अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए प्रियंका ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि निक जोन्स के साथ उनकी शादी को लेकर शुरू में की गई टिप्पणियां उन्हें परेशान करती थीं लेकिन अब उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें और निक को एकसाथ आठ साल हो चुके हैं और अगर लोग अब भी उनके रिश्ते के टूटने का इंतजार कर रहे हैं तो यह उनकी सोच है। अब वह बाहरी शोर से प्रभावित नहीं होतीं और अपने रिश्ते व काम पर ध्यान देती हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका