मनोरंजन
मंकी मैन रिलीज होने पर प्रियंका चोपड़ा ने टीम की सराहना की
मंकी मैन रिलीज होने पर प्रियंका चोपड़ा ने टीम की सराहना की
अभिनेता-निर्माता देव पटेल ने अपने निर्देशन की पहली एक्शन-थ्रिलर मंकी मैन के साथ फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने पर प्रियंका चोपड़ा ने टीम की सराहना की। गुरुवार को यह फिल्म अमेरिका और कनाडा में रिलीज हुई, जिसे दर्शक और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा को भी फिल्म पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देव पटेल की तारीफ की।

देव पटेल की ‘मंकी मैन’ देखने के बाद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। फिल्म देखकर प्रियंका बेहद प्रभावित हुईं और देव पटेल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘शानदार देव पटेल, क्या जबर्दस्त और प्रभावशाली शुरुआत है।’ इस दौरान प्रियंका ने ‘मंकी मैन’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।