RADA
मनोरंजन

‘सिटाडेल 2’ के सेट से प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस इन दिनों हिट सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ग्लोबल स्टार आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ‘सिटाडेल 2’ से अपने लुक और बेटी मालती के साथ बिताए कुछ स्वीट मोमेंट्स की फोटो और वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ मालती का एक छुपा टैलेंट भी लोगों को देखने को मिला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेट पर मॉम से मिलने आई मालती
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया है। पहली दो तस्वीरों में उन्होंने सिटाडेल शो से ‘नादिया’ के किरदार में अपने लुक को दिखाया है। इसके बाद एक वीडियो हैं, जिसमें वह शूट से फ्री होकर खुद के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने मालती की एक तस्वीर भी शेयर की और बताया कि वह उनसे सेट पर मिलने आई थी।

मालती ने गाया गाना
काम से ब्रेक लेकर प्रियंका अपनी बेटी को पार्क लेकर गईं, जहां उसे उन्होंने झूला झुलाया। इसी के साथ प्रियंका ने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मालती के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान इंग्लिश का कोई गाना गा रही हैं। इस स्टार किड की आवाज में गाने को सुनना किसी क्यूट मोमेंट से कम नहीं है। इसके बाद की अन्य तस्वीरों में प्रियंका ने बर्थ डे लेडी और अपनी कुछ सेल्फी पोस्ट की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस बोले- वंडर वुमन
प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने उन्हें वंडर वुमन कहा, तो किसी ने मेहनती लड़की बताया। एक अन्य ने लिखा, ‘आप काम पर हो और मालती आपको एडमायर कर रही है, इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।’ वहीं, एक ने मालती की वॉइस पर कमेंट किया, ‘यह लड़की अपने पेरेंट्स जैसी अच्छी सिंगर बनेगी।’

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका