RADA
अन्य

गर्मी में नागरिको को सुगम जलापूर्ति नगर निगम का मूल दायित्व है और यह सभी जोन कमिश्नरो की जवाबदारी है, इसे प्राथमिकता देवें -महापौर मीनल चौबे

अवैध नल कनेक्शनों को वैध करवाने अभियान चलायें, नहीं कराने पर संबंधितो पर एफआईआर करें – महापौर 0

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वार्डो में पेयजल आपूर्ति के समय जोन कमिश्नर अपनी टीमों को लेकर वार्डो में पाईप लाईन निरीक्षण करें एवं टेल एण्ड तक पानी पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें -आयुक्त 

गंदे पानी की समस्या और पाईप लाईन लीकेज को तत्काल दूर करने को प्राथमिकता दें 

बोर खनन ऐसे स्थानों पर ही करवायें, जहां जलसंकट हो, विगत वर्षों के जलसंकट ग्रस्त क्षेत्रों में सुगम जलापूर्ति को पहले चिन्हांकित कर प्राथमिकता दें 

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर में महापौर मीनल चौबे और आयुक्त  विश्वदीप ने नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति और अपर आयुक्त  पंकज के शर्मा, अधीक्षण अभियंता सर्वश्री पी राजेश नायडू, राजेश राठौर, संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता  नरसिंह फरेन्द्र,  अंशुल शर्मा जूनियर, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं की उपस्थिति में रायपुर शहर में नागरिको को गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति हेतु आवश्यक बैठक लेकर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि गर्मी में नगर में नागरिको को सुगम पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाना नगर पालिक निगम का मूल दायित्व है। यह जिम्मेदारी सभी जोन कमिश्नरो की प्रशासनिक रूप से है कि वे शहर में गर्मी के दौरान नागरिको को सुगम जलापूर्ति करने का कार्य प्राथमिकता देकर करें। इसमें कोई हीला हवाला अथवा लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।
महापौर मीनल चौबे ने निर्देशित किया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोनो में जोन कमिश्नर अवैध नलो को टीम भेजकर पाईप लाईन परीक्षण कर चिन्हांकित करवाये और अवैध नल कनेक्शनों को वैध नियमितिकरण करवाने नगर निगम की ओर से अभियान चलाये, जो अवैध नल कनेक्शनो को नियमितिकरण नहीं करवायेगा उसके खिलाफ एवं अवैध नल लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने एफआईआर की जाये। विगत वर्षों के रायपुर शहर में जलसंकट के अनुभव के आधार पर पहले उन स्थानो को चिन्हांकित करके वहां सुगम पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित करवाये। बोर खनन के कार्य जल संकट वाले क्षेत्रो में व्यवहारिक आवश्यकता को ध्यान में रखकर करवाये। महापौर ने वार्डो में गर्मी के दौरान नलों से पानी खीचने लगाये जाने वाले दुल्लू पंपो पर लगातार जप्त करने की कार्यवाही कर कारगर अंकुश लगाने एवं टेल एण्ड तक लोगो को सुगम जलापूर्ति सतत मॉनिटरिंग कर करना सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरो को निर्देशित किया। महापौर ने पेयजल टैंकरो से जलसंकट ग्रस्त क्षेत्र में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार आपूर्ति कार्य योजना बनाकर करवाने के निर्देश दिये।
आयुक्त  विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरो एवं अभियंताओं को शहर की पाईप लाईनो की ड्राइंग डिजाईन शीघ्र तैयार करने के कार्य को तेजी से करते हुए प्राथमिकता देने निर्देशित किया । आयुक्त ने प्रतिदिन सुबह जोन क्षेत्र के वार्डो में अपनी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वार्डो में पेयजल आपूर्ति के समय पाईप लाईन निरीक्षण कर समस्याग्रस्त क्षेत्रो में टेल एण्ड तक आवश्यक कार्यवाही त्वरित करके नागरिको को नलो से पेयजल सुगमता से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करवाने सभी जोन कमिश्नरो को निर्देशित किया। आयुक्त ने गंदे पानी की समस्या और पाईप लाईन लीकेज के सभी प्रकरणो को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक सुधार करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। आयुक्त ने व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप पाईप लाईन डालने का प्रस्ताव वार्डो में तत्काल भेजकर टेण्डर करवाने एवं आवश्यक कार्य हेतु प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने निर्देशित किया ताकि गर्मी में पेयजल की मांग बढने पर उसकी कमी आने पर पाईप लाईन डाला जाना उपयोगी सिद्ध हो सके। आयुक्त ने वार्डो में गंदा पानी आने और पाईप लाईन लीकेज की जानकारी मिलते ही वहां तत्काल टीम भेजकर प्राथमिकता से उसे दुरुस्त करवाने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका