
गाड़ी संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल में 02 अतिरिक्त अस्थायी कोच की सुविधा
रायपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की बढ़ती भीड़ एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल में अस्थायी रूप से 02 अतिरिक्त कोच जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रभावी तिथि –
20 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से
एवं
21 अप्रैल 2026 को मालदा टाउन से
(पूर्व कोच संरचना) – दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 02, सामान्य श्रेणी – 04, शयनयान – 10, एवं तृतीय एसी – 04 कोच सहित कुल 20 थी।
02 अतिरिक्त अस्थायी कोच जुड़ने के बाद की संरचना – दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 02, सामान्य श्रेणी – 04, शयनयान – 12, एवं तृतीय एसी – 04 कोच सहित अब कुल 22 होगी।
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

